शुक्रवार के महाउपाय: मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर दूर करें धन की कमी, बरसेगी सुख-समृद्धि
शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए झाड़ू दान, गोमती चक्र अर्पित करना, शिवलिंग पर गुलाब और गन्ने का रस चढ़ाना जैसे उपाय बेहद शुभ माने जाते हैं। जानें धन, सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति के लिए शुक्रवार के खास ज्योतिषीय उपाय।
सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन धन, वैभव और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार शुक्रवार को कुछ खास उपाय करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
झाड़ू का करें दान
शुक्रवार के दिन किसी देवी मंदिर या लक्ष्मी मंदिर में झाड़ू का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे गुप्त दान की श्रेणी में रखा गया है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
शिवलिंग पर चढ़ाएं गुलाब का फूल
शुक्रवार को शिवलिंग पर गुलाब का फूल अर्पित करना भी लाभकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि गुलाब में माता पार्वती का वास होता है। इससे भगवान शिव और माता पार्वती दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

कौड़ियां और गोमती चक्र करें अर्पित
मां लक्ष्मी को कौड़ियां और गोमती चक्र अर्पित करना धन प्राप्ति का प्रभावी उपाय माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और आय के नए स्रोत बनने लगते हैं।
चावल और गन्ने के रस का उपाय
शुक्रवार को दोनों हाथों में चावल लेकर शिवलिंग पर अर्पित करने से अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति होने की मान्यता है। वहीं शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से भी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और जीवन में खुशहाली आती है।
अष्ट लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें
शुक्रवार के दिन अष्ट लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ विशेष फलदायी माना जाता है। नियमित रूप से इसका पाठ करने से दरिद्रता दूर होती है और धन, वैभव तथा सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
Saloni Kushwaha 
