जोधपुर दौरे पर रहेंगे CM भजनलाल शर्मा: रामकथा और नवकुण्डीय यज्ञ में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा 17 अक्टूबर को जोधपुर के केलावा खुर्द गांव पहुंचेंगे। केशव प्रिया गौशाला में रामकथा और नवकुण्डीय यज्ञ में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। जानें पूरा कार्यक्रम और समय-सारणी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार, 17 अक्टूबर को जोधपुर के दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री जोधपुर जिले की बावड़ी तहसील के केलावा खुर्द गांव स्थित केशव प्रिया गौशाला में आयोजित दिव्य रामकथा एवं नवकुण्डीय यज्ञ में शामिल होंगे। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे और सुबह 11:45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए केलावा खुर्द के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 12:15 बजे रामकथा और यज्ञ में होंगे शामिल
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12:05 बजे केलावा खुर्द गांव के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे केशव प्रिया गौशाला स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे से 1:15 बजे तक दिव्य रामकथा एवं नवकुण्डीय यज्ञ में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन जोधपुर जिले की बावड़ी तहसील के ग्राम केलावा खुर्द स्थित केशव प्रिया गौशाला में होगा।
एक घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद
रामकथा और यज्ञ के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 1:20 बजे से 2:20 बजे तक केशव प्रिया गौशाला के सभागार में प्रस्तावित है। कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:20 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होंगे।
दोपहर 3:35 बजे जयपुर लौटने का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे केलावा खुर्द स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और 2:30 बजे हेलिकॉप्टर से जोधपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे 2:50 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 3:35 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा एक दिवसीय रहेगा।

