iPhone 18 Pro Max में होगा 5,100mAh की दमदार बैटरी और A20 प्रोसेसर
Apple का नया iPhone 18 Pro और 18 Pro Max 2026 में आ रहा है। जानें इसके डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर की पूरी जानकारी।
Apple इस साल सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और 18 Pro Max लॉन्च कर सकता है। भारतीय बाजार में iPhone 17 Pro की कीमत 1,34,900 रुपये और 17 Pro Max की कीमत 1,49,900 रुपये थी। इसके आधार पर अनुमान है कि iPhone 18 सीरीज की कीमत भी ज्यादा बढ़ोतरी के बिना इसी रेंज में रखी जाएगी। कंपनी डिज़ाइन और इंटरनल अपग्रेड पर ध्यान केंद्रित करेगी।
डिस्प्ले और डिजाइन में संभावित बदलाव
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच की डिस्प्ले मिलने की संभावना है। डायनामिक आइलैंड या तो हट सकता है या छोटा किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे फ्रंट कैमरे का कटआउट छोटा हो सकता है। कैमरा मॉड्यूल ऊपर-बाएँ कोने में स्थानांतरित हो सकता है और ग्लास फिनिश के साथ एल्यूमीनियम फ्रेम मिलेगा।
कैमरा फीचर्स और अपग्रेड
iPhone 18 Pro में वेरिएबल अपर्चर सिस्टम वाला प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है। यह फीचर लाइट की मात्रा को फिजिकल तरीके से एडजस्ट करेगा, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर होगी। Pro Max मॉडल में थ्री-लेयर स्टैक्ड इमेज सेंसर और बड़ा अपर्चर मिलने की उम्मीद है। इससे नॉइज कम होगा और डायनामिक रेंज बेहतर होगी।
प्रोसेसर और बैटरी क्षमता
iPhone 18 सीरीज में A20 Pro चिपसेट मिलने की संभावना है, जो TSMC के 2nm प्रोसेस पर तैयार होगा। यह प्रोसेसर CPU, GPU और न्यूरल इंजन के साथ बेहतर इंटीग्रेशन और थर्मल कंट्रोल देगा। 18 Pro Max में करीब 5,100mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिससे पावर बैकअप बेहतर होगा, हालांकि वजन लगभग 240 ग्राम तक जा सकता है।
Saloni Kushwaha 
