Kia Carnival Hybrid: हाइब्रिड अवतार में आएगी Carnival MPV, 1.6 लीटर टर्बो इंजन के साथ मिलेगा दमदार इलेक्ट्रिक मोटर

Kia Carnival Hybrid: भारत में Carnival का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन जल्द पेश किया जा सकता है। इसमें 1.6 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 73.4hp की इलेक्ट्रिक मोटर, प्रीमियम फीचर्स और मौजूदा मॉडल से ज्यादा कीमत मिलने की संभावना है।

Kia Carnival Hybrid: हाइब्रिड अवतार में आएगी Carnival MPV, 1.6 लीटर टर्बो इंजन के साथ मिलेगा दमदार इलेक्ट्रिक मोटर

Kia India अपनी प्रीमियम MPV Carnival को जल्द ही हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश कर सकती है। कंपनी ने Sorento के लॉन्च के मौके पर आने वाली Carnival के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन से जुड़े स्पेसिफिकेशन साझा किए हैं। भारत में आने वाली Carnival Hybrid में Sorento SUV में इस्तेमाल होने वाला 1.6 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। हालांकि, इसमें ज्यादा पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

इंजन और पावर

Kia Carnival Hybrid में 1.6 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 180hp की पावर और 265Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी, जो 73.4hp की पावर और 304Nm का टॉर्क पैदा करती है।

कंपनी ने अभी इस हाइब्रिड पावरट्रेन की पूरी तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, उम्मीद है कि इसे Sorento की तरह 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है।

मौजूदा Carnival में मिलता है डीजल इंजन

फिलहाल भारत में बिकने वाली Kia Carnival में 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 190hp की पावर और 441Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

हाइब्रिड मॉडल के डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर मौजूदा डीजल मॉडल से मिलता-जुलता रह सकता है।

मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Carnival एक 3-रो प्रीमियम MPV है और इसमें कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसमें 12.3 इंच की स्क्रीन, लेवल-2 ADAS, दोनों तरफ डिस्क ब्रेक और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं।

हाइब्रिड वर्जन में भी इन फीचर्स को बरकरार रखे जाने की उम्मीद है।

कीमत और वेरिएंट

भारत में Kia Carnival फिलहाल सिर्फ एक वेरिएंट Limousine Plus में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.65 लाख रुपये है।

हालांकि, Carnival Hybrid की कीमत को लेकर कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हाइब्रिड पावरट्रेन के चलते इसकी कीमत मौजूदा डीजल मॉडल से ज्यादा होने की संभावना है। Kia Carnival Hybrid की भारत में लॉन्च टाइमलाइन का भी अभी इंतजार है।

भारत में Maruti Suzuki, Toyota और Honda पहले से ही कई हाइब्रिड मॉडल पेश कर रही हैं। ऐसे में Kia का Carnival को हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लाना प्रीमियम MPV सेगमेंट में एक अहम कदम माना जा सकता है।