लॉन्च से पहले ही छाया Galaxy F70e 5G, फीचर्स देख कहेंगे,पैसे वसूल
Samsung Galaxy F70e 5G भारत में 9 फरवरी को लॉन्च होगा। 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 6 साल के अपडेट सपोर्ट के साथ यह फोन 15,000 रुपये से कम कीमत में दमदार फीचर्स देने का दावा करता है।
सैमसंग ने अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Galaxy F70e 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 9 फरवरी को भारतीय बाजार में एंट्री करेगा। कंपनी ने Flipkart और Samsung India की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिससे साफ है कि डिवाइस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।
दमदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
Galaxy F70e 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक होगी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें LCD पैनल होगा या AMOLED स्क्रीन।
फोन एलिगेंट लेदर फिनिश डिजाइन में आएगा और इसे LimeLight Green और Spotlight Blue कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। साथ ही डिवाइस को IP54 रेटिंग मिलेगी, जिससे यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट रहेगा।
Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जाएगा, जो 5G नेटवर्क सपोर्ट करेगा। कंपनी के मुताबिक, इस प्रोसेसर ने AnTuTu पर करीब 6,23,000 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है, जो इसे अपने सेगमेंट में मजबूत बनाता है।
6 साल तक अपडेट का वादा
Galaxy F70e 5G में Android 16 आधारित One UI 8 मिलेगा। खास बात यह है कि कंपनी इस फोन में 6 साल तक मेजर OS अपडेट और सिक्योरिटी पैच देने का दावा कर रही है। बजट सेगमेंट में इतना लंबा अपडेट सपोर्ट इसे भविष्य के लिए सुरक्षित विकल्प बना सकता है।
कैमरा सेटअप और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
पावर बैकअप की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक उपयोग का दावा करती है।
संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत 15,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। ऐसे में यह फोन बजट 5G सेगमेंट में कड़ी टक्कर देता नजर आ सकता है।
Saloni Kushwaha 
