Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Galaxy AI के नए फीचर्स
Samsung Galaxy S26 Ultra की भारत में एंट्री, 6.9 इंच AMOLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा और पावरफुल चिपसेट के साथ। देखें कीमत और स्पेसिफिकेशन।
Samsung ने गुरुवार को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को हाई-एंड परफॉर्मेंस, प्रो-ग्रेड कैमरा और अपग्रेडेड Galaxy AI फीचर्स के साथ पेश किया है।
कीमत
Samsung Galaxy S26 Ultra तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
स्टोरेज वेरिएंट और कीमत
- 12GB + 256GB: 1,39,999 रुपये
- 12GB + 512GB: 1,59,999 रुपये
- 16GB + 1TB: 1,89,999 रुपये
फोन ब्लैक, ब्लू, पर्पल और व्हाइट कलर विकल्प में आएगा। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 25 फरवरी से शुरू होगी।
डिस्प्ले और डिजाइन
इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3120x1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन में एक प्राइवेसी फीचर भी जोड़ा गया है, जो 30 डिग्री से ज्यादा एंगल पर कंटेंट की विजिबिलिटी को कम करता है।
डिस्प्ले को Corning Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
फोन में Galaxy के लिए कस्टमाइज्ड Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। डिवाइस में 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करता है।
कैमरा फीचर्स
Galaxy S26 Ultra के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ मौजूद है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल जूम के साथ, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है।
यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और HDR10+ सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C सपोर्ट दिया गया है।
Saloni Kushwaha 
