iQOO 15T लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे से होगा लैस

iQOO 15T 20 मई को लॉन्च हो सकता है। फोन में 8000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, Dimensity 9500 प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 200MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स मिल सकते हैं।

iQOO 15T लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे से होगा लैस
iQOO 15T

iQOO 15T को लेकर लॉन्च से पहले कई बड़े खुलासे हुए हैं। कंपनी इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 20 मई को चीन में लॉन्च करने जा रही है। फोन को परफॉर्मेंस और गेमिंग फोकस्ड डिवाइस बताया जा रहा है, जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और हाई-एंड डिस्प्ले जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। साथ ही इसमें ट्रांसपेरेंट फ्यूचरिस्टिक डिजाइन मिलने की बात कही जा रही है।

144Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 9500 प्रोसेसर

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक iQOO 15T में 6.82 इंच की 2K+ BOE Q10+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी।

स्मार्टफोन में 3nm आधारित MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसके साथ Arm Mali-G1 Ultra MC12 GPU मिलेगा। फोन 12GB और 16GB LPDDR5X RAM ऑप्शन के साथ आएगा, जबकि स्टोरेज 256GB से लेकर 1TB तक मिल सकती है।

यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6.0 पर काम करेगा।

200MP कैमरा और गेमिंग पर खास फोकस

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में OIS सपोर्ट वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68+IP69 रेटिंग और एडवांस कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है, जिससे गेमिंग के दौरान हीटिंग कम होगी।