Vivo X Fold 5 Deal: फोल्डेबल फोन पर भारी छूट, जानिए कीमत और फीचर्स
Vivo X Fold 5 पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट। Flipkart पर SBI कार्ड ऑफर और एक्सचेंज के साथ कीमत में भारी कटौती, जानें फीचर्स और नई कीमत।
Vivo का प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 5 इन दिनों शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। अगर आप फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह डील आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
कीमत और ऑफर्स
- यह फोन 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में 1,49,999 रुपये में लिस्टेड है।x
- Flipkart पर SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर करीब 16,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
- इसके बाद फोन की कीमत घटकर लगभग 1,33,999 रुपये रह जाती है।
- साथ ही एक्सचेंज ऑफर के जरिए 28,400 रुपये तक की अतिरिक्त बचत भी संभव है (पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर)।
डिस्प्ले और डिजाइन
Vivo X Fold 5 में बड़ा और प्रीमियम डिस्प्ले सेटअप दिया गया है:
- 8.03 इंच की AMOLED इंटरनल स्क्रीन (120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स ब्राइटनेस)
- 6.53 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट)
यह फोन मल्टीटास्किंग और एंटरटेनमेंट के लिए शानदार अनुभव देता है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
फोन में दमदार Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।
- GPU: Adreno 750
- OS: Android 15 आधारित Funtouch OS 15
कैमरा सेटअप
इस फोन का कैमरा भी फ्लैगशिप लेवल का है:
- 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS)
- 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 50MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम)
- फ्रंट में 20MP + 20MP डुअल कैमरा
बैटरी
- 6000mAh बैटरी
- 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Saloni Kushwaha 
