महंगाई का असर ऑटो सेक्टर पर: मई से महंगी होंगी हुंडई की कारें...जल्दी करें खरीदारी
Hyundai Motor India मई 2026 से कारों की कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी करेगा। इनपुट कॉस्ट बढ़ने से लिया गया फैसला, जबकि बिक्री में ग्रोथ बरकरार।
Hyundai Motor India ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, मई 2026 से सभी मॉडलों की कीमतों में 1% तक इजाफा किया जाएगा। यह बढ़ोतरी अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार लागू होगी, जिससे हर कार की कीमत पर अलग असर पड़ेगा।
इनपुट कॉस्ट बढ़ने से लिया फैसला
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कच्चे माल और अन्य इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे उत्पादन लागत पर दबाव बढ़ गया है।
हुंडई का कहना है कि वह ग्राहकों पर बोझ कम रखने की कोशिश करती है, लेकिन मौजूदा हालात में कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया है।
बिक्री में जबरदस्त ग्रोथ, मांग बरकरार
कीमत बढ़ाने के फैसले के बावजूद कंपनी की बिक्री में मजबूती बनी हुई है:
- मार्च 2026: 69,004 यूनिट्स (2.5% की बढ़त)
- जनवरी–मार्च 2026: 2,08,275 यूनिट्स (8.7% ग्रोथ)
- भारत में तिमाही बिक्री: 1,66,578 यूनिट्स (रिकॉर्ड स्तर)
ये आंकड़े दिखाते हैं कि बाजार में हुंडई की कारों की डिमांड अभी भी मजबूत है।
टाटा मोटर्स ने भी बढ़ाए दाम
Tata Motors ने भी हाल ही में कीमतों में इजाफा किया है:
- पैसेंजर व्हीकल्स: 0.5% तक महंगे
- कमर्शियल व्हीकल्स: 1.5% तक बढ़ोतरी
Saloni Kushwaha 
