मारुति ई-विटारा की पूरी कीमतों का खुलासा, अब साफ हुई EV सेगमेंट की तस्वीर

मारुति ई-विटारा की फुल कीमतें, फीचर्स, बैटरी विकल्प और रेंज का खुलासा। जानें BaaS मॉडल और फुल प्राइस वेरिएंट के बारे में। 5-स्टार सेफ्टी और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV।

मारुति ई-विटारा की पूरी कीमतों का खुलासा, अब साफ हुई EV सेगमेंट की तस्वीर
Maruti e Vitara

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मारुति ई-विटारा की सभी वैरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमतें सामने आ गई हैं। कंपनी ने पहले बैटरी-एज़-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के साथ शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये घोषित की थी। अब डीलर सूत्रों के मुताबिक, बिना BaaS यानी फुल प्राइस पर इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरू होकर 20.01 लाख रुपये तक जाती है।

क्या है BaaS मॉडल?

Battery-as-a-Service योजना के तहत ग्राहक कार कम शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं और बैटरी के लिए प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करते हैं। इस स्कीम में बैटरी रेंटल करीब 3.99 रुपये प्रति किमी तय किया गया है। यह विकल्प उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है जो कम डाउन पेमेंट में EV अपनाना चाहते हैं।

वैरिएंट अनुसार कीमतें (फुल प्राइस)

  • बेस मॉडल: ₹15.99 लाख
  • मिड वैरिएंट: लगभग ₹17–19 लाख
  • टॉप मॉडल: ₹20.01 लाख

फीचर्स टेक्नोलॉजी और लग्जरी का मेल

e Vitara को प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 10.1-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा वायरलेस कनेक्टिविटी, पैनोरमिक ग्लास रूफ, 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, PM 2.5 एयर फिल्टर और 10-स्पीकर Infinity ऑडियो सिस्टम जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

सुरक्षा में भी मजबूत

इस SUV को Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इसमें 7 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

बैटरी और रेंज

मारुति की यह इलेक्ट्रिक SUV दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है। कंपनी ने रेंज और एफिशिएंसी पर खास फोकस किया है, जिससे यह शहर और हाइवे दोनों के लिए उपयुक्त विकल्प बन सके।

इनसे होगा मुकाबला

बाजार में e Vitara की टक्कर Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6, Tata Curvv EV, MG ZS EV और VinFast VF6 जैसे मॉडलों से होगी।