Oppo Reno 16 Series भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरे के साथ मिले कई AI फीचर्स
Oppo Reno 16 और Reno 16c 5G भारत में लॉन्च। जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंस, 7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा, लॉन्च ऑफर्स और सेल डेट।
Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी नई Reno 16 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16c 5G स्मार्टफोन पेश किए हैं। दोनों डिवाइस Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलते हैं और इनमें 80W फास्ट चार्जिंग, 50MP फ्रंट कैमरा, AI फीचर्स के साथ IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे ये धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।
कीमत और उपलब्धता
Oppo Reno 16 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 67,999 रुपये रखी गई है। वहीं Oppo Reno 16c 5G का 8GB + 128GB मॉडल 46,999 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल 49,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 55,999 रुपये में मिलेगा।
दोनों स्मार्टफोन 9 जुलाई 2026 से Amazon, Flipkart, OPPO E-store और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें Starry White, Stellar Purple और Twilight Violet कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

लॉन्च ऑफर्स
कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर 10% तक कैशबैक, 18 महीने तक Zero Down Payment EMI, 5,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस, 180 दिनों की स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन और OPPO Enco Buds 3 Pro+ पर 50% तक की छूट दे रही है।
प्रोसेसर और डिस्प्ले
Oppo Reno 16 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। वहीं Reno 16c 5G में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, LPDDR4X RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है।
डिस्प्ले की बात करें तो Reno 16 में 6.32 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जबकि Reno 16c में 6.57 इंच FHD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है। दोनों फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं। Reno 16 की पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स और Reno 16c की 1,400 निट्स है।
कैमरा सेटअप
Oppo Reno 16 में 50MP Sony LYT-600 OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं Reno 16c में 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। दोनों स्मार्टफोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतर अनुभव प्रदान करता है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Reno 16c में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। दोनों फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।
इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Reno 16 का वजन 182 ग्राम और Reno 16c का वजन 192 ग्राम है।

