Motorola Razr Fold: Apple और Samsung को टक्कर देने आ रहा नया पासपोर्ट-स्टाइल फोल्डेबल फोन, कंपनी ने दिखाया फर्स्ट लुक
Motorola ने नए पासपोर्ट-स्टाइल Razr Fold का टीजर जारी किया है। छोटे और चौड़े डिजाइन वाले इस फोल्डेबल फोन में फ्लैट हिंज और हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल नजर आया है, हालांकि कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है।
फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में Motorola एक नए डिवाइस के साथ अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने नए पासपोर्ट-स्टाइल Razr Fold का टीजर जारी किया है। यह फोन छोटे और चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ नजर आया है। कंपनी का यह नया फोल्डेबल फोन Apple और Samsung के लेटेस्ट वाइड-फोल्डिंग डिवाइसेज को टक्कर दे सकता है।
Motorola ने दिखाया नए Razr Fold का डिजाइन
Motorola ने बुधवार को Instagram पर एक पोस्ट के जरिए नए Razr Fold की झलक दिखाई। टीजर में फोन छोटे और चौड़े डिजाइन में नजर आ रहा है। फोन ब्लैक कलर में दिखाई देता है और इसके रियर पैनल पर हॉरिजॉन्टल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।
टीजर में फोन का फ्लैट हिंज भी दिखाई देता है। फोल्डेबल डिस्प्ले के बीच में क्रीज भी नजर आती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन के आधिकारिक नाम, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है।
Apple और Samsung से होगा मुकाबला
Motorola का नया फोल्डेबल ऐसे समय में टीज किया गया है, जब Apple ने अपने पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल iPhone Duo को पेश किया है। Apple के फोन में भी छोटा और चौड़ा यानी पासपोर्ट-स्टाइल फॉर्म फैक्टर देखने को मिलता है।
इसके अलावा Samsung ने भी अपने नए Galaxy Z Fold 8 के साथ वाइड फोल्डेबल डिजाइन पेश किया है। ऐसे में Motorola का नया Razr Fold इस सेगमेंट में Apple और Samsung को सीधी टक्कर दे सकता है।
मई में भारत आया था Motorola Razr Fold
Motorola ने इसी साल मई में भारत में अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च किया था। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये रखी गई थी।
मौजूदा Razr Fold में 6.6 इंच का LTPO pOLED कवर डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में 8.1 इंच का फोल्डेबल LTPO pOLED डिस्प्ले भी दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक और पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स तक है।
फिलहाल नए पासपोर्ट-स्टाइल Razr Fold की कीमत और लॉन्च डेट को लेकर Motorola की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी आने वाले समय में इसके बारे में और जानकारी साझा कर सकती है।

