Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, Realme P3 Lite 5G और Vivo Y29 5G से सीधी टक्कर
Samsung ने भारत में Galaxy F70e 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Realme P3 Lite 5G और Vivo Y29 5G से है। जानिए तीनों स्मार्टफोन्स की कीमत, डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी, कैमरा और फीचर्स की पूरी तुलना, ताकि आप अपने बजट में सही 5G फोन चुन सकें।
सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G पेश कर दिया है। किफायती कीमत और बड़ी बैटरी के साथ उतारे गए इस फोन की सीधी टक्कर Realme P3 Lite 5G और Vivo Y29 5G से मानी जा रही है। तीनों ही स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर आधारित हैं, जिससे बजट सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
कीमत और वेरिएंट
Samsung Galaxy F70e 5G दो स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है।
4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये
6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये
वहीं Realme P3 Lite 5G की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है, जबकि 6GB वेरिएंट 12,999 रुपये में आता है।
दूसरी ओर Vivo Y29 5G का 4GB मॉडल 13,999 रुपये और 6GB मॉडल 15,499 रुपये में उपलब्ध है।
डिस्प्ले फीचर्स
Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
Realme P3 Lite 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है।
Vivo Y29 5G में 6.68 इंच की पंच-होल LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में Samsung और Realme दोनों में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। हालांकि, Samsung 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि Realme 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग देता है।
Vivo Y29 5G में 5,500mAh की बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy F70e 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है।
Realme P3 Lite 5G में 32MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है।
Vivo Y29 5G में 50MP मुख्य कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है।
कौन सा फोन बेहतर?
अगर बड़ी बैटरी प्राथमिकता है तो Samsung और Realme बेहतर विकल्प हो सकते हैं। वहीं तेज चार्जिंग के लिए Realme P3 Lite 5G बढ़त बनाता है। कैमरा और ब्रांड वैल्यू को देखते हुए Samsung Galaxy F70e 5G भी मजबूत दावेदार माना जा सकता है।
Saloni Kushwaha 
