Best 125cc Bikes Under ₹1 Lakh: 1 लाख से कम में मिलती हैं ये दमदार 125cc बाइक्स
करीब 1 लाख रुपये के बजट में 125cc बाइक खरीदने वालों के लिए Bajaj Pulsar 125 और Hero Xtreme 125R जैसे विकल्प मौजूद हैं। इन बाइक्स में स्पोर्टी डिजाइन के साथ LED लाइट्स, TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।
भारतीय टू-व्हीलर बाजार में 125cc इंजन वाली बाइक्स की मांग लगातार बढ़ रही है। पहले इस सेगमेंट की मोटरसाइकिलों को मुख्य रूप से रोजाना ऑफिस आने-जाने, दूसरे जरूरी कामों और बेहतर माइलेज के लिए पसंद किया जाता था। अब कंपनियां 125cc बाइक्स में स्पोर्टी डिजाइन के साथ कई आधुनिक फीचर्स भी देने लगी हैं।
आज इस सेगमेंट में LED हेडलाइट्स, TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और राइडिंग मोड्स जैसे फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। अगर आपका बजट करीब 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और आप एक स्टाइलिश व दमदार 125cc बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये विकल्प आपके लिए काम के हो सकते हैं।
बजाज पल्सर 125
इस लिस्ट में पहला नाम बजाज पल्सर 125 का है। बजाज ने अपनी लोकप्रिय पल्सर सीरीज को अपडेट करते हुए इस बाइक में डिजाइन और फीचर्स के स्तर पर बदलाव किए हैं। अपडेट के बाद यह अपने सेगमेंट में बेहतर पावर आउटपुट देने वाली मोटरसाइकिलों में शामिल है।
इसमें 124.58cc इंजन मिलता है, जो 8,500 rpm पर 12.1 hp की पावर और 6,500 rpm पर 11.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹92,990 से शुरू होती है।
बाइक के टॉप वेरिएंट में LED हेडलाइट और TFT कंसोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे खरीदार जो 125cc बाइक में पावर के साथ स्पोर्टी लुक चाहते हैं, उनके लिए पल्सर 125 एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
हीरो एक्सट्रीम 125R
हीरो एक्सट्रीम 125R 125cc सेगमेंट की एक स्पोर्टी मोटरसाइकिल है। इसका एग्रेसिव डिजाइन खासतौर पर युवा खरीदारों को आकर्षित करता है। बाइक में **37mm टेल

