Bajaj Adventure Bike: बजाज ला रही सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक! दमदार लुक और Pulsar N250 इंजन के साथ मचेगा धमाल

बजाज की नई किफायती एडवेंचर बाइक टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है। 249cc इंजन, वायर-स्पोक व्हील्स, डुअल-चैनल ABS और एडवेंचर डिजाइन के साथ यह बाइक 2026 में लॉन्च हो सकती है।

Bajaj Adventure Bike: बजाज ला रही सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक! दमदार लुक और Pulsar N250 इंजन के साथ मचेगा धमाल
Bajaj Pulsar N250

भारतीय दोपहिया बाजार में एडवेंचर बाइक्स की बढ़ती मांग को देखते हुए  एक नई और किफायती एडवेंचर मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में इस बाइक को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिसके बाद इसके डिजाइन, फीचर्स और संभावित इंजन को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। माना जा रहा है कि यह बाइक बजट सेगमेंट में एडवेंचर राइडिंग का नया विकल्प बन सकती है।

मस्कुलर डिजाइन और एडवेंचर लुक

लीक हुई तस्वीरों के अनुसार बाइक को एक दमदार ड्यूल-स्पोर्ट डिजाइन दिया गया है। इसमें लंबी फ्रंट बीक, हाई-माउंटेड फ्रंट फेंडर और मस्कुलर फ्यूल टैंक एक्सटेंशन देखने को मिलते हैं। वहीं ऊंचाई पर लगाया गया एग्जॉस्ट सिस्टम इसे ऑफ-रोडिंग के दौरान पानी और कीचड़ से बेहतर सुरक्षा देता है।

ऑफ-रोडिंग के लिए खास सस्पेंशन सेटअप

नई बजाज एडवेंचर बाइक में लंबी ट्रैवल वाले टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जा सकता है। यह सेटअप खराब रास्तों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों में बेहतर राइडिंग अनुभव देने में मदद करेगा।

बाइक में वायर-स्पोक व्हील्स और ऑल-टेरेन टायर मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 19-इंच का फ्रंट व्हील और 17-इंच का रियर व्हील दिया जा सकता है, जो एडवेंचर मोटरसाइकिलों के लिए आदर्श माना जाता है।

Pulsar N250 वाला इंजन मिल सकता है

हालांकि कंपनी ने अभी तक इंजन को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें Bajaj Pulsar N250 का 249cc सिंगल-सिलेंडर एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह इंजन करीब 24 bhp की पावर और 21.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। एडवेंचर राइडिंग को ध्यान में रखते हुए इसके गियर रेशियो में बदलाव किए जा सकते हैं ताकि कम आरपीएम पर बेहतर टॉर्क मिल सके।

मिलेंगे कई आधुनिक फीचर्स

फीचर्स के मामले में यह बाइक काफी एडवांस हो सकती है। संभावित फीचर्स में शामिल हैं:

प्रोजेक्टर LED हेडलैंप

फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी

टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन

ऑल LED लाइटिंग

स्विचेबल डुअल-चैनल ABS

ऑफ-रोड मोड सपोर्ट

सुरक्षा के लिए राइडर जरूरत पड़ने पर रियर ABS को बंद भी कर सकेंगे।

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नई एडवेंचर बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख से 1.70 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह देश की सबसे किफायती एडवेंचर मोटरसाइकिलों में शामिल हो सकती है।

लॉन्चिंग को लेकर माना जा रहा है कि कंपनी इसे दिवाली 2026 के आसपास पेश कर सकती है। अगर लॉन्च में देरी होती है तो यह बाइक 2027 की शुरुआत में बाजार में दस्तक दे सकती है।