Infinix Smart 20 लॉन्च: 12,499 रुपये में मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, AI फीचर्स और 5200mAh बैटरी

Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च हो गया है। 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस स्मार्टफोन में 120Hz डिस्प्ले, Helio G81 Ultimate प्रोसेसर, AI फीचर्स और 5200mAh बैटरी दी गई है।

Infinix Smart 20 लॉन्च: 12,499 रुपये में मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, AI फीचर्स और 5200mAh बैटरी
Infnix 20

इनफिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़े डिस्प्ले, AI फीचर्स, दमदार बैटरी और आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि स्मार्टफोन में Ultra Link फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना मोबाइल नेटवर्क के भी सीमित दूरी तक कॉलिंग और मैसेजिंग कर सकेंगे।

कीमत 

Infinix Smart 20 की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये रखी गई है। इसका 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 12,499 रुपये में मिलेगा, जबकि 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है।

स्मार्टफोन Cloudline Blue, Polaris, Titanium, Shadow Black और Sunlike Orange कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 12 जून से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। कंपनी बैंक ऑफर्स के तहत 500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी दे सकती है।

120Hz डिस्प्ले और दमदार डिजाइन

फोन में 6.78 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Always-On Display और Dynamic Bar जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि स्क्रीन गीले और तैलीय हाथों से भी आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है।

MediaTek प्रोसेसर के साथ मिलेगा स्मूथ परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Mali-G52 GPU, 4GB LPDDR4X RAM और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

फोन Android 16 आधारित XOS 16 पर काम करता है। इसमें AI Writing, AI Studio, AI Eraser, AI Wallpaper Generator और Document Scanning जैसे कई AI फीचर्स दिए गए हैं।

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप में Super Night Mode, Portrait Mode, Dual Video, Vlog Mode और AI Camera जैसे फीचर्स शामिल हैं।

5200mAh बैटरी और IP64 रेटिंग

Infinix Smart 20 में 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। बजट सेगमेंट में यह स्मार्टफोन शानदार डिस्प्ले, AI फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ के साथ एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है।