Philips S7221: भारत में जल्द दस्तक देगा नया 5G स्मार्टफोन, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Philips S7221 5G जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। Amazon India पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जहां 120Hz डिस्प्ले, 64MP कैमरा, 8GB RAM और 5G जैसे फीचर्स सामने आए हैं।
फिलिप्स जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वापसी की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने Amazon India पर Philips S7221 का एक माइक्रोसाइट लाइव किया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि फोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Philips S7221 में 6.67 इंच की 120Hz HD डिस्प्ले, 6GB और 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 64MP AI रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, IP64 रेटिंग और पंच-होल डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
फिलहाल कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट और कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, Amazon की माइक्रोसाइट पर 'Notify Me' विकल्प मौजूद है। माना जा रहा है कि Philips S7221 की कीमत 20 हजार रुपये से कम हो सकती है।

