TMC के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब
TMC के 20 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है। जानिए पूरा मामला और सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर मामला गरमा गया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी 20 सांसदों को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर इन सांसदों को नोटिस जारी किया था। बनर्जी ने स्पीकर के पास लंबित सदस्यता रद्द करने की याचिकाओं पर जल्द फैसला लेने की मांग की है।
TMC का आरोप है कि इन 20 सांसदों ने पार्टी छोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPi) का दामन थामा है। पार्टी ने इसे संविधान की दसवीं अनुसूची यानी दलबदल विरोधी कानून के तहत सदस्यता रद्द करने का आधार बताया है।
मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने भी स्पष्ट किया कि केवल नोटिस जारी करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कार्यवाही को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करना जरूरी है। अब सभी सांसदों के जवाब के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।

