Maruti Suzuki ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV, eVitara, जानें फीचर्स, रेंज और कीमत
मारुति सुजुकी ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV eVitara लॉन्च की। इसमें 543 किमी रेंज, एडवांस फीचर्स और BaaS प्लान के साथ स्मार्ट ड्राइविंग अनुभव मिलेगा।
भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki ने आज अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV eVitara को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह SUV निर्माता की EV रणनीति का पहला बड़ा कदम है और इसे मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में पेश किया गया है।
फीचर्स:
Maruti eVitara में कई हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट, एंबिएंट लाइट और ड्यूल टोन इंटीरियर शामिल हैं। सुरक्षा के लिए सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो-होल्ड और लेवल 2 ADAS जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
बैटरी और रेंज:
eVitara को 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। यह SUV सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर से अधिक की ड्राइविंग रेंज देती है। इसमें दिए गए मोटर से 128 किलोवाट पावर और 193 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलते हैं।
कीमत और ओनरशिप प्लान:
Maruti Suzuki ने eVitara को BaaS (Battery as a Service) मॉडल के साथ लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है। इसके अलावा प्रति किलोमीटर 3.99 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना होगा। कंपनी ने तीन साल बाद 60% बायबैक का भी ऑफर दिया है।
मुकाबला:
eVitara का मुकाबला Hyundai Creta Electric, MG Windsor, Tata Curvv EV, Mahindra BE 6 और Tata Harrier EV जैसी मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUVs से होगा।
Maruti Suzuki India के मार्केटिंग प्रमुख Partho Banerjee का कहना है कि eVitara कस्टमर्स के लिए पहली EV चॉइस बनने के लिए डिजाइन की गई है। इसे 1,500 से ज्यादा EV-रेडी सर्विस सेंटर और NEXA EV रिलेशनशिप मैनेजर के सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।
Saloni Kushwaha 
