इतनी कम कीमत में फैमिली कार? निसान का बड़ा ऑफर... फीचर्स एकदम लक्जरी जैसी

निसान ग्रेवाइट भारत में 5.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई है। 1 लीटर इंजन, 6 एयरबैग और दमदार फीचर्स के साथ यह बजट एमपीवी सेगमेंट में एर्टिगा और ट्राइबर को टक्कर देगी।

इतनी कम कीमत में फैमिली कार? निसान का बड़ा ऑफर... फीचर्स एकदम लक्जरी जैसी
Nissan Gravite

भारतीय ऑटो बाजार में एसयूवी के बाद अब एमपीवी सेगमेंट में भी प्रतिस्पर्धा तेज होती नजर आ रही है। Nissan ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए भारत में आधिकारिक तौर पर नई बजट एमपीवी Nissan Gravite को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की यह देश में पेश की गई पहली एमपीवी है, जिसे किफायती कीमत और फैमिली-फ्रेंडली फीचर्स के साथ उतारा गया है।

फीचर्स और सेफ्टी

नई ग्रेवाइट में एलईडी लाइट्स, बॉडी क्लैडिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ईएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल, टीपीएमएस और आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे महत्वपूर्ण फीचर्स शामिल हैं। कंपनी इस एमपीवी पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है, जिसे बढ़ाकर 10 साल या 2 लाख किलोमीटर तक किया जा सकता है।

इंजन और ट्रांसमिशन

ग्रेवाइट में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 72 पीएस की पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। ग्राहकों को इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं, जिससे शहर और हाईवे दोनों तरह की ड्राइविंग जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।

कीमत और ऑफर

इस एमपीवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये रखी गई है। यह इंट्रोडक्टरी कीमत पहले 5,000 ग्राहकों के लिए लागू होगी। इसी कीमत के साथ यह फिलहाल भारत की सबसे किफायती एमपीवी बन गई है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है।