रणबीर कपूर की 'रामायण' ने मचाया धमाल, दोपहर 2 बजे तक कमाए ₹22.60 करोड़

रणबीर कपूर की रामायण ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। सैकनिल्क के मुताबिक दोपहर 2 बजे तक फिल्म ने 22.60 करोड़ रुपये नेट कमाए। जानें भाषा के हिसाब से कलेक्शन और रिकॉर्ड।

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने मचाया धमाल, दोपहर 2 बजे तक कमाए ₹22.60 करोड़

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर और रावण की भूमिका में यश की चर्चा हो रही है। खासतौर पर रावण और जटायु के बीच फिल्माए गए एक्शन सीन को दर्शक पसंद कर रहे हैं।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन दोपहर 2 बजे तक 22.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 26.67 करोड़ रुपये बताया गया। फिल्म को देशभर में कुल 11,621 शोज मिले हैं।

हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई

'रामायण' को हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, हिंदी भाषा में फिल्म ने दोपहर 2 बजे तक 16.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके लिए 9,404 शोज रखे गए थे।

अन्य भाषाओं में फिल्म का शुरुआती कलेक्शन इस प्रकार रहा:

- कन्नड़: 3.02 करोड़ रुपये, 649 शोज

- तेलुगु: 2.27 करोड़ रुपये, 873 शोज

- तमिल: 88 लाख रुपये, 442 शोज

- मलयालम: 39 लाख रुपये, 253 शोज

इन आंकड़ों से साफ है कि शुरुआती कमाई में हिंदी भाषा का सबसे बड़ा योगदान रहा।

2026 की इन 10 फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को छोड़ा पीछे

फिल्म के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के आधार पर 'रामायण' ने 2026 में रिलीज हुई कई फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इनमें शामिल हैं:

- भूत बंगला – 18.31 करोड़ रुपये

- द ओडिसी – 16.07 करोड़ रुपये

- धमाल – 15.50 करोड़ रुपये

- अल्फा – 9.25 करोड़ रुपये

- द वन – 8.12 करोड़ रुपये

- कॉकटेल 2 – 14.10 करोड़ रुपये

- है जवानी तो इश्क होना है – 8.65 करोड़ रुपये

- राजा शिवाजी – 12.40 करोड़ रुपये

- इक्कीस – 7.28 करोड़ रुपये

- पति पत्नी और वो दो – 4.38 करोड़ रुपये

ये आंकड़े संबंधित फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन और 'रामायण' के दोपहर 2 बजे तक के शुरुआती आंकड़ों की तुलना पर आधारित हैं। फिल्म के पहले दिन की अंतिम कमाई के आंकड़े रात करीब 10:30 बजे तक आने की बात कही गई थी।

'रामायण' में नजर आ रहे हैं ये सितारे

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में न पॉपजर आ रही हैं।

इसके अलावा यश रावण, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। अरुण गोविल ने राजा दशरथ की भूमिका निभाई है। अरुण गोविल को इससे पहले रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम के किरदार के लिए खास पहचान मिली थी।

फिलहाल फिल्म के पहले दिन के अंतिम बॉक्स ऑफिस आंकड़ों का इंतजार है। शुरुआती कमाई और दर्शकों की प्रतिक्रिया के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि फिल्म पहले दिन कुल कितनी कमाई करती है।