OPPO K14 Plus : 8000mAh बैटरी वाले फोन की बिक्री शुरू, बैंक ऑफर से इतनी हुई कीमत

OPPO K14 Plus की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। जानें 8000mAh बैटरी, 144Hz तक AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा, तीनों वेरिएंट की कीमत और बैंक ऑफर की पूरी जानकारी।

OPPO K14 Plus : 8000mAh बैटरी वाले फोन की बिक्री शुरू, बैंक ऑफर से इतनी हुई कीमत

 बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो OPPO K14 Plus आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। कंपनी के इस फोन की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। इसमें 8,000mAh की बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity प्रोसेसर मिलता है। सेल के दौरान बैंक डिस्काउंट का फायदा भी दिया जा रहा है।

OPPO K14 Plus की कीमत और ऑफर

OPPO K14 Plus को भारत में तीन वेरिएंट में पेश किया गया है।

  • - 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹29,999
  • - 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹32,999
  • - 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹35,999

सेल के दौरान ₹4,000 के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के बाद इनकी प्रभावी कीमत क्रमशः ₹25,999, ₹28,999 और ₹31,999 हो जाती है। फोन Solar Orange और Star White कलर में Flipkart और OPPO India के ई-स्टोर पर उपलब्ध है। खरीदारी के लिए 6 महीने का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दिया जा रहा है।

8000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी है। इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

144Hz तक रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले

OPPO K14 Plus में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल है। इसमें 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है, जबकि स्क्रीन जरूरत के मुताबिक 144Hz तक जा सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर, 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।

OIS सपोर्ट वाला 50MP कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 2MP का मोनोक्रोम कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।