भीलवाड़ा में आज नहीं मिलेगा पेट्रोल

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने एक दिन की हड़ताल का फैसला लिया है. मामला रसद विभाग की कार्रवाई पर सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है

भीलवाड़ा में आज नहीं मिलेगा पेट्रोल

भीलवाड़ा की जनता के लिए अब परेशानी आने वाली है. पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने एक दिन की हड़ताल का फैसला लिया है. मामला रसद विभाग की कार्रवाई पर सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है. हाल के दिनों में उपभोक्ता विभाग ने पेट्रोल पंपों के औचक निरीक्षण किया था. जांच दल ने क्षेत्र के कई पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया था. नियमों के उल्लंघन पर कई पंप पर जुर्माना भी लगाया गया. इसी दौरान, श्री श्याम इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल नोजल से प्रति 5 लीटर पेट्रोल में 30 मिलीलीटर कम पेट्रोल दिया जाना पाया गया था. 

प्रशासन की कार्रवाई कमेंट, माहौल गरमाया 
इसी कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए एक फेसबुक यूजर ने पेट्रोल पंप संचालकों के अभद्र टिप्पणी की गई थी. रसद विभाद का जिक्र करते हुए पंप संचालकों के लिए सजा की भी मांग की.  इस टिप्पणी से पंप संचालक नाराज हैं. संचालक सोमवार को पेट्रोल पंप बंद रखकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे

रसद विभाग की जांच पर भी सवाल
हालांकि, रसद विभाग की जांच से भी पंप संचालक नाराज है. पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सचिव अशोक मूंदड़ा का कहना है कि जिले के कुछ पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण किया गया था. इसमें जानबूझकर निरीक्षण प्रक्रिया को नहीं अपनाया गया और पेट्रोल को कम बताया गया. जबकि निरीक्षणकर्ता द्वारा 21 से 30 मिली की जांच की प्रक्रिया को नहीं अपनाया गया. मशीन में अगर 21 मिली की गणना की जानी है तो मीटर पर सीधे 30 मिली दिखती है, जिसका अर्थ यह नहीं है कि 30 मिली कम पाया गया. 

आज से रात 9 से 6 बंद रहेंगे पंप
मीटिंग में ये भी निर्णय लिया कि अब रोज रात 9 से सुबह 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखे जाएंगे. आवश्यक सेवाओं जैसे एंबुलेंस, फायरब्रिगेड, सरकारी वाहनों के लिए डीजल और पेट्रोल उपलब्ध रहेगा. लेकिन अब दोपहर के बाद अगर रात में किसी को कहीं पर जाना है तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा।।