Samsung ला रहा नया मिडरेंज धमाका, Galaxy M47 में मिल सकती है 5000mAh बैटरी

Samsung Galaxy M47 और Galaxy F70 Pro BIS वेबसाइट पर स्पॉट हुए हैं, जिससे इनके भारत में जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं। दोनों स्मार्टफोन ड्यूल-सिम सपोर्ट के साथ मिड-रेंज 5G सेगमेंट में पेश किए जा सकते हैं।

Samsung ला रहा नया मिडरेंज धमाका, Galaxy M47 में मिल सकती है 5000mAh बैटरी
Samsung galaxy M47

Samsung जल्द ही अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy M47 और Samsung Galaxy F70 Pro लॉन्च कर सकता है। दोनों स्मार्टफोन हाल ही में BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) वेबसाइट पर स्पॉट किए गए हैं, जिससे इनके भारत में जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं।

BIS लिस्टिंग में दिखे दोनों फोन

रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल नंबर SM-M476B/DS और SM-E476B/DS BIS वेबसाइट पर नजर आए हैं। माना जा रहा है कि ये क्रमशः Samsung Galaxy M47 और Samsung Galaxy F70 Pro हैं।

लिस्टिंग से पता चलता है कि दोनों फोन ड्यूल-सिम सपोर्ट के साथ आएंगे। इन्हें 15 मई को सर्टिफिकेशन मिला था।

Samsung Galaxy M47 में 6.7 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी।

फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिसके साथ 8GB RAM दी जा सकती है।

संभावित स्पेसिफिकेशंस:

6.7-inch AMOLED Display

120Hz Refresh Rate

Snapdragon 6 Gen 3 Chipset

5000mAh Battery

25W Fast Charging

Android 16

6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट

कैमरा और कीमत

फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है:

50MP Primary Camera

8MP Ultra-wide Camera

2MP Macro Camera

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy M47 की कीमत भारत में लगभग 20 हजार से 25 हजार रुपये के बीच हो सकती है।