जोधपुर में परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे अशोक गहलोत, सरकार पर साधा निशाना
जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महामंदिर स्थित जैन स्कूल में परिवार के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन और बीजेपी से ज्यादा निकाय जीतने का दावा किया।
जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महामंदिर स्थित जैन स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र के बाहर मौजूद लोगों से मुलाकात की और रामा-श्यामा की। गहलोत के साथ उनकी पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्र वैभव गहलोत और वैभव गहलोत की पत्नी ने भी इसी मतदान केंद्र पर वोट डाला।
मतदान के बाद अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता में सरकार के खिलाफ भारी नाराजगी है। उन्होंने दावा किया कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस, बीजेपी से ज्यादा नगर निकाय जीतने में सफल होगी। उन्होंने चुनाव परिणामों को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि जनता अपने वोट के जरिए सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करेगी।
जोधपुर में मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता कतारों में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए।

