Ajmer Nagar Nigam Election: बार-बार दबाना पड़ रहा EVM का बटन, तकनीकी गड़बड़ी से मतदाता परेशान

अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नो नंबर स्थित मतदान केंद्र पर EVM में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। एक बार बटन दबाने पर वोट दर्ज नहीं होने की शिकायत के बाद मतदाताओं को दोबारा बटन दबाना पड़ा।

Ajmer Nagar Nigam Election: बार-बार दबाना पड़ रहा EVM का बटन, तकनीकी गड़बड़ी से मतदाता परेशान

अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान EVM में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है। नो नंबर स्थित एक मतदान केंद्र पर मशीन में समस्या के चलते मतदाताओं को वोट डालने के लिए EVM का बटन बार-बार दबाना पड़ रहा है।

मशीन में आ रही तकनीकी दिक्कत के कारण मतदान करने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मतदाताओं के मुताबिक, एक बार बटन दबाने पर वोट दर्ज नहीं हो रहा, जिसके बाद उन्हें दोबारा बटन दबाना पड़ रहा है।

मामले की जानकारी पोलिंग पार्टी ने संबंधित अधिकारी को दे दी है। मतदान केंद्र पर तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।