Ajmer News: बिना आईडी वोट डालने पहुंचीं कांग्रेस प्रत्याशी द्रोपदी कोली, मतदान केंद्र से लौटना पड़ा
अजमेर में कांग्रेस की विधानसभा प्रत्याशी रहीं द्रोपदी कोली बिना आईडी मतदान केंद्र पहुंचीं, जिसके चलते उन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं मिली। मामला ऑल सेंट स्कूल, धोला भाटा स्थित मतदान केंद्र का है।
अजमेर में नगर निगम की पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस से विधानसभा प्रत्याशी रहीं द्रोपदी कोली बिना आईडी के मतदान करने पहुंचीं। मामला ऑल सेंट स्कूल, धोला भाटा स्थित मतदान केंद्र का है। आईडी नहीं होने के कारण उन्हें मतदान करने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें मतदान केंद्र से बाहर आना पड़ा।
बताया गया कि द्रोपदी कोली मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची थीं, लेकिन उनके पास पहचान पत्र नहीं था। इसके चलते मतदान अधिकारियों ने उन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं दी।
गौरतलब है कि राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण में 9 सितंबर को 162 निकायों के लिए मतदान हुआ था। इस चरण में कुल 76.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निकाय चुनाव के दोनों चरणों के परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।

