राहुल गांधी ने दिया संदेश...एक फोटो से मैसेज क्लियर..गहलोत आगे पायलट पीछे !
पुष्कर में कांग्रेस के चिंतन शिविर से 2028 का मैसेज निकलकर सामने आया है, अब तस्वीर से अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में चेहरा कौन होगा ?
राहुल गांधी पुष्कर दौरे पर रहे. जहां पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी, कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने राहुल गांधी का स्वागत किया. अब बात उस तस्वीर की करेंगे जो हो सकता है 2028 का संदेश दे रही है। एयरपोर्ट से राहुल गांधी चिंतिन शिविर के समापन समारोह के लिए निकले, तो अशोक गहलोत राहुल गांधी के दाएं साइड में चलते दिखे।

लेकिन इस तस्वीर के अलावा आप पीछे चल रहे एक शख्स को गौर से देखेंगे तो वो है सचिन पायलट. कांग्रेस ने जब पिछला 2018 का चुनाव जीता था तो सचिन ने ग्राउंड पर अच्छा वर्क किया था. राजस्थान कांग्रेस के वो लीडर है जिनको यूथ चाहता है, पूर्व डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं. लेकिन राहुल गांधी ने उस हिसाब से उनको तवज्जों नहीं दी जो देनी चाहिए थी।

अब राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट की इस तस्वीर को देखिए, इसमें राहुल हाथ तो मिला रहे हैं लेकिन सचिन से आंख नहीं मिलाई। अब मन में क्या दूरियां है या 2028 का क्या संदेश है ये तो चुनाव के नजदीक आते-आते क्लीयर हो जाएगा। लेकिन ये साफ है कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में चेहरे पर तकरार सामने आ जाएगी।

डोटासरा-जूली की जोड़ी सुपरहिट
बीजेपी को घेरने वाले पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की जोड़ी सभी को पता है। राहुल गांधी ने एयरपोर्ट पर दोनों की तारीफ की और कहा कि दोनों की बीच अच्छी ट्यूनिंग है और दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण है।

ये तो है कि कांग्रेस में अंदरूनी खटास तो नेताओं के बीच है लेकिन अब मौसम की तरह ये कब बदल जाएं और कब बारिश के तरह लड़ाई खुलकर सामने आएगी ये तो समय पर छोड़ देते हैं। 2028 के चुनाव में फेस को लेकर क्लैश होगा ये भी दिख ही जाएगा !
देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट।
JP Sharma 
