Twisha Sharma Case: CBI ने घटनास्थल पर किया सीन रीक्रिएशन, दोनों मुख्य आरोपियों से 3 घंटे तक पूछताछ

त्विषा शर्मा मौत मामले में CBI ने दोनों मुख्य आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएशन कराया। जांच एजेंसी ने करीब तीन घंटे तक घटनाक्रम का पुनर्निर्माण कर बयानों और साक्ष्यों का मिलान किया।

Twisha Sharma Case: CBI ने घटनास्थल पर किया सीन रीक्रिएशन, दोनों मुख्य आरोपियों से 3 घंटे तक पूछताछ
Cbi

मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा मौत मामले की जांच तेज करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) सोमवार को दोनों मुख्य आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। जांच एजेंसी ने करीब तीन घंटे तक घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन कर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की।

सुबह चार इमली स्थित सीबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय से विशेष जांच दल कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को लेकर बागमुगालिया स्थित पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के निवास पर पहुंचा। यहां त्विषा शर्मा के वजन के बराबर एक पुतले की मदद से घटना का पुनर्निर्माण किया गया।

चौकीदार समेत कई लोगों को बुलाया गया

जांच के दौरान उन सभी लोगों को मौके पर बुलाया गया, जो घटना वाले दिन किसी न किसी रूप में मौजूद थे। घर के चौकीदार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। वहीं कार्रवाई के दौरान समर्थ सिंह का बड़ा भाई भी मौके पर मौजूद रहा।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की टीम ने घटनास्थल पर मौजूद परिस्थितियों का बारीकी से निरीक्षण किया और आरोपियों से घटनाक्रम के हर पहलू पर सवाल-जवाब किए।

आमने-सामने बैठाकर की जा रही पूछताछ

सीबीआई अधिकारी दोनों आरोपियों से अलग-अलग और फिर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रहे हैं। जांच एजेंसी का उद्देश्य अब तक दिए गए बयानों का मिलान करना और उनमें मौजूद संभावित विरोधाभासों की पहचान करना है।

सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आरोपियों से विस्तार से जवाब मांगे जा रहे हैं। जांच टीम अब तक दर्ज बयानों, उपलब्ध साक्ष्यों, डिजिटल डेटा और घटनास्थल की परिस्थितियों का क्रॉस-वेरिफिकेशन कर रही है।

मामले की हर कड़ी जोड़ने में जुटी CBI

सीबीआई पूरे घटनाक्रम को क्रमवार समझने और मामले की हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है। सीन रीक्रिएशन के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के दौरान कौन कहां मौजूद था और घटनाओं का वास्तविक क्रम क्या था।

जांच एजेंसी की नजर अब उन तथ्यों पर है, जो मामले की सच्चाई तक पहुंचने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आने वाले दिनों में मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ किए जाने की संभावना