सेना प्रमुख का पाकिस्तान को सख्त संदेश, बोले- तय करें ‘भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है’
सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अगर वह आतंकियों को पनाह देता रहा तो उसे तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा रहेगा या इतिहास का। बयान ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के बीच आया।
Upendra Dwivedi ने पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर कड़ा संदेश दिया है। सेना प्रमुख ने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे तय करना होगा कि वह “भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का।”
दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम के दौरान जनरल द्विवेदी ने यह टिप्पणी की। उनसे पूछा गया था कि यदि भविष्य में फिर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी स्थिति बनती है तो भारतीय सेना की प्रतिक्रिया क्या होगी।
इस पर उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपने रुख पर पूरी तरह स्पष्ट है और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के बीच आया बयान
सेना प्रमुख का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ मना चुका है। पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में कई आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे।
इसके बाद दोनों देशों के बीच करीब 88 घंटे तक सैन्य तनाव बना रहा। बाद में 10 मई की शाम दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते के बाद संघर्ष रुका था।
Saloni Kushwaha 
