Union Budget 2026: किसानों और कृषि क्षेत्र को मिला बड़ा समर्थन...मछुआरों के लिए आय बढ़ाने की नई योजना

Union Budget 2026: बजट का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहित करना और रोजगार सृजन को मजबूत करना है।

Union Budget 2026: किसानों और कृषि क्षेत्र को मिला बड़ा समर्थन...मछुआरों के लिए आय बढ़ाने की नई योजना
Farmer

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। बजट का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहित करना और रोजगार सृजन को मजबूत करना है। इस बार कृषि के लिए कुल 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 7% अधिक है।

किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ी

इसकी सीमा अब 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। इससे करोड़ों किसानों को फायदा होगा। मछुआरे और डेयरी किसान आसानी से सस्ता ऋण ले सकेंगे। 

मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा

बजट में 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास का ऐलान किया गया है। इस योजना के जरिए मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा। मछुआरों को फिश फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशंस के जरिए जोड़ा जाएगा। 

उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा

नारियल, काजू, कोको और चंदन जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।