NEET 2026 पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, नासिक से जुड़े नेटवर्क का खुलासा
NTA ने NEET 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। जांच में महाराष्ट्र के नासिक से पेपर लीक होने का खुलासा हुआ है। राजस्थान SOG की जांच के बाद मामला अब CBI को सौंपा गया है। कई राज्यों में फैले नेटवर्क और बड़े स्तर पर गिरफ्तारियों की तैयारी चल रही है
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित NEET 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। जांच में सामने आया है कि परीक्षा का पेपर महाराष्ट्र के नासिक से लीक हुआ था। मामले में एक कथित पेपर सप्लायर को हिरासत में लिया गया है। अब पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा रही है।
सीकर से शुरू हुई जांच, नासिक तक पहुंचा नेटवर्क
राजस्थान एसओजी की करीब 150 सदस्यीय टीम पिछले चार दिनों से पेपर लीक नेटवर्क की जांच में जुटी हुई थी। शुरुआती जांच सीकर से शुरू हुई, जहां कुछ बड़े परीक्षा केंद्र संचालकों और कोचिंग संस्थानों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पेपर लीक से जुड़े अहम सुराग मिले।
इसके बाद एसओजी ने सीकर और जयपुर की कई नामी कोचिंग संस्थाओं में सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच आगे बढ़ते हुए गुरुग्राम पहुंची और वहीं से नासिक कनेक्शन सामने आया।
कई राज्यों में पहुंचा पेपर
एसओजी की जांच में खुलासा हुआ है कि लीक हुआ पेपर अलग-अलग राज्यों में भारी रकम लेकर बांटा गया था। नासिक से पेपर केरल, देहरादून, गुरुग्राम, जम्मू-कश्मीर, बिहार, हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों तक पहुंचाया गया।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, कई लोगों ने पेपर खरीदकर आगे ऊंची कीमतों पर बेचा। एसओजी के पास ऐसे कई नामजद आरोपियों के खिलाफ सबूत मिले हैं, जिन्होंने इस नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभाई।
बड़े स्तर पर गिरफ्तारी की तैयारी
एसओजी ने अब तक करीब 100 लोगों से पूछताछ की है। इनमें से कई लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, लेकिन 15 से 18 संदिग्ध अभी भी हिरासत में हैं। इन आरोपियों को जल्द ही सीबीआई टीम अपने साथ मुख्यालय लेकर जाएगी।
अब सीबीआई यह जांच करेगी कि पेपर किस स्तर से लीक हुआ, किन-किन लोगों तक पहुंचा और पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल था। एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां हो सकती
Saloni Kushwaha 
