IndiGo Flight Incident: पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, 5 यात्री घायल

IndiGo की 6E-108 में पावर बैंक ब्लास्ट से हड़कंप, 5 यात्री घायल। DGCA के नियमों पर फिर उठे सवाल। पावर बैंक के कारण हुई ब्लास्ट।

IndiGo Flight Incident: पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, 5 यात्री घायल

IndiGo की फ्लाइट 6E-108 (हैदराबाद–चंडीगढ़) में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक यात्री के बैग में रखा पावर बैंक अचानक फट गया। घटना के समय विमान एयरपोर्ट पर खड़ा था। विस्फोट के बाद केबिन में धुआं भर गया, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई।

इमरजेंसी एग्जिट से निकाले गए यात्री

स्थिति बिगड़ती देख क्रू मेंबर्स ने तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया और यात्रियों को आपातकालीन दरवाजों के जरिए बाहर निकाला गया। एयर स्लाइड्स की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर लाया गया। हादसे में पांच यात्री घायल हुए, जिन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई।

क्रू की सूझबूझ से टला बड़ा खतरा

कैबिन क्रू ने फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कुछ ही मिनटों में स्थिति नियंत्रण में आ गई और फायर टीम के पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी गई थी।

जांच में जुटी एजेंसियां

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पावर बैंक में ब्लास्ट कैसे हुआ। पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी मामले की जांच कर रही हैं। एयरलाइन ने भी बयान जारी कर कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और विमान को दोबारा उड़ान से पहले पूरी तकनीकी जांच से गुजरना होगा।

DGCA Rules: फ्लाइट में पावर बैंक को लेकर क्या हैं नियम?

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के मुताबिक, लिथियम बैटरियों से जुड़े जोखिमों को देखते हुए सख्त नियम लागू हैं:

फ्लाइट के दौरान पावर बैंक से मोबाइल या अन्य डिवाइस चार्ज करना प्रतिबंधित है

पावर बैंक केवल हैंड बैगेज में ही ले जाने की अनुमति है

ओवरहेड बिन या चेक-इन बैगेज में रखना मना है

लिथियम बैटरियां ज्यादा गर्म होकर आग पकड़ सकती हैं, इसलिए इनके इस्तेमाल और स्टोरेज को लेकर सावधानी बेहद जरूरी है।