Jammu to Srinagar Vande Bharat: जम्मू-श्रीनगर के बीच पहली डायरेक्ट वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू
Ashwini Vaishnaw ने Jammu Tawi Railway Station से जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। 4 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर।
केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने गुरुवार को Jammu Tawi Railway Station से जम्मू और Srinagar के बीच पहली डायरेक्ट 20 कोच वाली Vande Bharat Express को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
सफर अब सिर्फ 4 घंटे 50 मिनट
करीब 266-267 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन—
जम्मू से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी
श्रीनगर से सुबह 8 बजे चलकर 12:40 बजे जम्मू पहुंचेगी
सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार छोड़कर) संचालित होगी
बीच में Katra, Reasi और Banihal स्टेशन पर ठहराव होगा।
पर्यटन और यात्रियों को बड़ा फायदा
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah भी मौजूद रहे।
पहले कटरा-श्रीनगर रूट पर 8 कोच की वंदे भारत चल रही थी, लेकिन यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब 20 कोच की ट्रेन शुरू की गई है।
इससे अमरनाथ यात्रा और पीक टूरिस्ट सीजन में टिकट मिलना आसान होगा
अब यात्रियों को कटरा जाने की जरूरत नहीं, सीधे जम्मू से ट्रेन मिलेगी
Saloni Kushwaha 
