Gold Silver Price: सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, 5 दिन में ₹6 हजार सस्ता हुआ सोना; चांदी भी ₹1.83 लाख नीचे

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। MCX पर पांच दिनों में सोना ₹6,038 और चांदी ₹9,946 प्रति किलो सस्ती हुई है। जानें आज के ताजा भाव।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, 5 दिन में ₹6 हजार सस्ता हुआ सोना; चांदी भी ₹1.83 लाख नीचे
Gold And Silver price

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। घरेलू और वायदा बाजार दोनों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। MCX पर सोने का भाव पिछले पांच कारोबारी दिनों में करीब ₹6,038 प्रति 10 ग्राम टूट गया है। वहीं चांदी भी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब ₹1.83 लाख प्रति किलो नीचे आ गई है।

5 दिन में ₹9,946 सस्ती हुई चांदी

MCX पर 21 अगस्त को चांदी का भाव ₹2,46,597 प्रति किलो था। इसके बाद लगातार गिरावट देखने को मिली और शुक्रवार को यह एक दिन में ₹4,000 से ज्यादा टूट गई। पांच कारोबारी दिनों में चांदी करीब ₹9,946 प्रति किलो सस्ती हुई है।

इस साल जनवरी के आखिरी सप्ताह में चांदी ने ₹4,20,048 प्रति किलो का रिकॉर्ड हाई बनाया था। मौजूदा भाव के हिसाब से यह अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब ₹1,83,397 प्रति किलो नीचे कारोबार कर रही है।

सोने के भाव में भी बड़ी गिरावट

MCX पर 24 कैरेट सोना 21 अगस्त को ₹1,62,438 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। शुक्रवार को यह गिरकर ₹1,56,400 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी महज पांच कारोबारी दिनों में सोना ₹6,038 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।

घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी सस्ता

IBJA के मुताबिक घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के दाम गिरे हैं। 24 कैरेट सोना ₹1,60,620 से गिरकर ₹1,59,578 प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी ₹2,46,630 से घटकर ₹2,43,892 प्रति किलो पर आ गई।

  • 20, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव
  • 24 कैरेट: ₹1,59,578 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹1,55,750 प्रति 10 ग्राम
  • 20 कैरेट: ₹1,42,020 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट: ₹1,29,260 प्रति 10 ग्राम

14 कैरेट: ₹1,02,930 प्रति 10 ग्राम

यानी सोने-चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट से खरीदारों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, बाजार में कीमतें लगातार बदलती रहती हैं, इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से ताजा भाव जरूर जांच लें।