Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत, एक हफ्ते में चांदी ₹15 हजार सस्ती; जानें 21 जून का ताजा भाव

Gold Silver Price Today: 21 जून 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज का सोना-चांदी भाव और गिरावट की वजह।

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत, एक हफ्ते में चांदी ₹15 हजार सस्ती; जानें 21 जून का ताजा भाव
Gold And Silver price

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले एक सप्ताह से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार, 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार कॉमेक्स और घरेलू बाजार एमसीएक्स पर कारोबार बंद है, लेकिन सर्राफा बाजार में कीमतें लागू रहेंगी। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ताजा रेट जरूर चेक कर लें।

खरीदारों के लिए राहत की बात यह है कि चांदी की कीमतों में पिछले एक सप्ताह में करीब 15 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोने के भाव में भी नरमी देखने को मिली है। बाजार में इस गिरावट की बड़ी वजह डॉलर की मजबूती बताई जा रही है, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है।

कॉमेक्स और MCX पर सोना-चांदी का हाल

कॉमेक्स पर शुक्रवार, 19 जून को सोने की कीमत में 1.72 फीसदी की गिरावट आई और यह 4,172.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं चांदी 2.12 फीसदी गिरकर 64.910 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर भी गिरावट देखने को मिली। सोना 1.39 फीसदी गिरकर 1,47,239 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.04 फीसदी की गिरावट के साथ 2,32,436 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

एक हफ्ते में कितना सस्ता हुआ सोना?

भारत में पिछले रविवार को सोने का भाव करीब 14,908 रुपये प्रति ग्राम था, जो अब घटकर लगभग 14,608 रुपये प्रति ग्राम रह गया है। हालांकि सप्ताह के दौरान दो दिन सोने की कीमतों में तेजी भी आई, लेकिन बाकी दिनों में गिरावट दर्ज की गई।

जानकारों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद डॉलर मजबूत होने से सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है।

चांदी में बड़ी गिरावट, खरीदारों को राहत

गुड्स रिटर्न के मुताबिक, पिछले रविवार को चांदी की कीमत करीब 2,65,000 रुपये प्रति किलो थी, जो 21 जून को घटकर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में करीब 2,50,000 रुपये प्रति किलो रह गई है।

यानी सिर्फ एक सप्ताह में चांदी करीब 15,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है।

आज आपके शहर में सोने का ताजा भाव

दिल्ली

24 कैरेट सोना: ₹14,623 प्रति ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹13,405 प्रति ग्राम

18 कैरेट सोना: ₹10,971 प्रति ग्राम

मुंबई

24 कैरेट सोना: ₹14,608 प्रति ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹13,390 प्रति ग्राम

18 कैरेट सोना: ₹10,956 प्रति ग्राम

चेन्नई

24 कैरेट सोना: ₹14,837 प्रति ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹13,600 प्रति ग्राम

18 कैरेट सोना: ₹11,370 प्रति ग्राम

कोलकाता

24 कैरेट सोना: ₹14,608 प्रति ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹13,390 प्रति ग्राम

18 कैरेट सोना: ₹10,956 प्रति ग्राम

बेंगलुरु

24 कैरेट सोना: ₹14,608 प्रति ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹13,390 प्रति ग्राम

18 कैरेट सोना: ₹10,956 प्रति ग्राम