UDH मंत्री खर्रा बोले- सरकार तैयार, EC जब चाहे चुनाव करवाए

राजस्थान में निकाय चुनाव पर तस्वीर साफ नहीं है, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार अब स्टडी कर रही हैै।

UDH मंत्री खर्रा बोले- सरकार तैयार, EC जब चाहे चुनाव करवाए

UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा- हाईकोर्ट के फैसला आने के बाद चुनाव करवाने का फैसला अब निर्वाचन आयोग का होगा।  3 महीने पहले भी प्रदेश सरकार चुनाव के लिए तैयार थी और आज भी तैयार है। अड़चन यही थी कि सरकार की मंशा थी कि OBC को उचित आरक्षण दिया जाए। कांग्रेस के राज में OBC की गणना नहीं हुई थी, इसलिए प्रदेश सरकार बनने के बाद OBC आयोग का गठन किया गया था। OBC आयोग के पास आरक्षण के लिए अभी स्पष्ट आंकड़े नहीं हैं।


सरकार कर रही आदेशों की स्टडी
झाबर सिंह खर्रा ने कहा- प्रदेश सरकार अभी हाईकोर्ट के आदेशों को स्टडी कर रही है। फिलहाल सरकार की दोबारा कोर्ट में जाने की कोई तैयारी नहीं है। निकाय-पंचायती राज में पुनर्गठन, सीमांकन और सीमा विस्तार के काम में आ रहे सरकार के सभी कानूनी बैरियर खत्म हो चुके हैं।


प्रदेश सरकार 3 महीने पहले चुनाव के लिए तैयार है. हाईकोर्ट के आदेश की पालना अब चुनाव आयोग को करनी है. राज्य मंत्री खर्रा सोमवार को सीकर के स्मृति वन में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम किया, वहीं पर उन्होंने ये बयान दिया।