Sikar Municipal Election Results: 64 वार्डों में मतगणना जारी, कांग्रेस के 19 और बीजेपी के 4 प्रत्याशी जीते

सीकर के 64 वार्डों की मतगणना जारी है। शुरुआती नतीजों में कांग्रेस के 19 और बीजेपी के 4 प्रत्याशी जीत चुके हैं, जबकि वार्ड 18 में बराबर वोट मिलने के बाद री-काउंटिंग की मांग की जा रही है।

Sikar Municipal Election Results: 64 वार्डों में मतगणना जारी, कांग्रेस के 19 और बीजेपी के 4 प्रत्याशी जीते

सीकर नगर परिषद के 64 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती नतीजों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। अब तक कांग्रेस के 19 और बीजेपी के 4 प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके हैं। अन्य वार्डों के परिणाम भी लगातार सामने आ रहे हैं।

पूर्व सभापति जीवण खान और उनकी पत्नी ने दर्ज की जीत

सीकर नगर परिषद चुनाव में पूर्व सभापति जीवण खान ने वार्ड नंबर 15 से जीत हासिल की है। वहीं, उनकी पत्नी खतीजा ने वार्ड नंबर 16 से जीत दर्ज की। लगातार दो वार्डों में पति-पत्नी की जीत के बाद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

वार्ड 20 में कांग्रेस प्रत्याशी ने निकाला विजय जुलूस

वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस प्रत्याशी शंभू दयाल ने जीत दर्ज की। जीत के बाद उन्होंने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला। इस दौरान समर्थकों में जीत को लेकर उत्साह नजर आया।

वार्ड 18 में बराबर वोट, री-काउंटिंग की मांग

वहीं, वार्ड नंबर 18 का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। यहां दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले हैं। इसके बाद दोबारा मतगणना यानी री-काउंटिंग की मांग की जा रही है। री-काउंटिंग के बाद ही इस वार्ड के नतीजे की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

सीकर नगर परिषद के 64 वार्डों के लिए गर्ल्स कॉलेज के उत्तरी विंग के कमरा नंबर 109 में मतगणना की जा रही है। वोटों की गिनती के लिए 12 टेबल लगाई गई हैं। पूरी मतगणना प्रक्रिया में कुल 25 राउंड होंगे।

जैसे-जैसे बाकी वार्डों के परिणाम सामने आएंगे, सीकर नगर परिषद में कांग्रेस और बीजेपी की स्थिति और स्पष्ट होती जाएगी।