अजमेर मर्डर केस में खुलासा...पहली पत्नी को मारता था पति, बेटे ने देखा तो गुस्सा आया और मार डाला

अजमेर में जिस कार में आग लगी और चार लोग जिंदा जले वो हादसा नहीं बल्कि मर्डर था, इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया पहली पत्नी और उसके बेटे ने। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म को कबूल लिया है।

अजमेर मर्डर केस में खुलासा...पहली पत्नी को मारता था पति, बेटे ने देखा तो गुस्सा आया और मार डाला

अजमेर के श्रीरामपुरा गांव में चार लोगों की हत्या कर शवों को कार में जलाने के मामले में लगातार कई खुलासे सामने आ रहे है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि चारों लोगों की अलसुबह घर में सोते हुए धारदार हथियार से हत्या की गई और बाद में शवों को एसयूवी में डालकर डीजल छिड़क आग लगा दी गई, ताकि मामला एक्सीडेंट का लगे. मृतकों में कांग्रेस नेता रामसिंह चौधरी (50), उनकी जिला परिषद सदस्य दूसरी पत्नी सुरज्ञान (40), मां पूसीदेवी (78) और मौसेरी बहन महिमा (34) शामिल है।

पुलिस ने मामले में रामसिंह की पहली पत्नी, उसकी बेटी और नाबालिग पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि रामसिंह का पहली पत्नी सुनीता से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि रामसिंह दूसरी पत्नी सुरज्ञान के साथ शराब पार्टी करता था और पहली पत्नी सुनीता और उसके बच्चों को मुर्गा बनाकर पीटता था।


बुधवार के दिन भी रामसिंह और सुरज्ञान ने शराब पार्टी की, तब भी सुनीता और रामसिंह में झगड़ा हुआ। इसके बाद आवेश में आकर सुनीता, उसकी बेटी और नाबालिग बेटे ने सोते समय चारों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पड़ताल के अनुसार नाबालिग पुत्र रामसिंह को पहले भी हत्या के लिए चेता चुका था.


ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस ने सुनीता और उसके बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कुछ मिनट में तीनों टूटने लगे और फिर जुर्म को कबूल लिया. पूछताछ में सुनीता ने वारदात कबूल कर ली. पुलिस ने वारदात में काम लिए गए धारदार हथियार भी कुएं से बरामद कर लिए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर रामसिंह की पहली पत्नी सुनीता, बेटी सरिता और नाबालिग पुत्र को डिटेन कर लिया।

देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सीर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट।