कांग्रेस नेता की पहली पत्नी निकली हत्यारिन, बेटा-बेटी के साथ मिलकर रची साजिश, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
अजमेर में 4 लोगों की मौत को एक्सीडेंट माना जा रहा था लेकिन पुलिस ने जब इसकी जांच की तो ये एक प्री-प्लांड मर्डर था और इसकी साजिश भी किसी और ने नहीं बल्कि पहली पत्नी ने रची थी. बेटा-बेटी ने मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया।
अजमेर में बोराड़ा के पूर्व सरपंच परिवार से जुड़े सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर ही खुलासा हो गया है. जिस घटना को शुरुआत में कार में आग लगने की दुर्घटना माना जा रहा था, वो अब एक खौफनाक पारिवारिक साजिश बनकर सामने आई है. पुलिस जांच में सामने आया कि पूर्व सरपंच परिवार की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि परिवार के ही सदस्यों ने की है.

पहली पत्नी और बेटा-बेटा ने हत्या की
मामले में रामसिंह की पहली पत्नी सुनीता, उसकी बेटी और नाबालिग बेटे ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया है. पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पुराने पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया

हथियार से किया हमला
आरोपियों ने पहले रामसिंह, उसकी मां पूर्व सरपंच पूसी देवी, दूसरी पत्नी सुरज्ञान और भांजी महिमा पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला किया. हमला इतना बेरहम था कि चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की नीयत से चारों शवों को स्कॉर्पियो कार में डाला और फार्म हाउस से करीब 500 मीटर दूर ले जाकर कार को आग के हवाले कर दिया, ताकि मामला हादसा नजर आए.

सख्त पूछताछ से खुली साजिश
घटनास्थल पर मिले अहम सुराग, शवों की स्थिति और पुलिस की सख्त पूछताछ ने पूरी साजिश की परतें खुल गई. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य सबूत भी बरामद कर लिए. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे बोराडा और आसपास के इलाके में भारी सनसनी फैल गई है. हर कोई इस बात से स्तब्ध है कि रिश्तों की दीवारों के भीतर ही इतना खूनी खेल खेला गया. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है.
देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सीर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट।
JP Sharma 
