CM भजनलाल शर्मा की सादगी, मजदूर के घर खाया खाना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सादगी फिर से दिखी,अजमेर दौरे के दौरान उन्होंने काचरी और ग्वार फली का स्वाद मजदूर के घर में चखा।

CM भजनलाल शर्मा की सादगी, मजदूर के घर खाया खाना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी सादगी को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहे। इस बार अजमेर में भी सीएम भजनलाल ने ऐसा किया की उनकी पॉजिटिव छवि ने लोगों के दिल में जगह बना ली। अजमेर दौरा उस समय खास बन गया, जब कंडेल गांव के एक घर में सीएम भजनलाल ने भोजन किया। मुख्यमंत्री ने कंडेल गांव निवासी लादूराम मेघवाल के घर पहुंचकर बेहद आत्मीय माहौल में खाना खाया. लादूराम मेघवाल गांव में मजदूरी और मकान निर्माण का कार्य करते हैं. उनके परिवार में चार बेटे, बहुएं और पोते-पोतियां शामिल है। इस दौरान सीएम भजनलाल घर की खाट पर परिवार के बीच बैठकर ग्रामीण परिवेश का आनंद लिया।


मुख्यमंत्री ने खाई ग्वार फली और काचरी की सब्जी
खाना खाने के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खास तौर पर काचरी और ग्वार फली की सब्जी की तारीफ की. लादूराम मेघवाल के घर में बने खाने के स्वाद से प्रभावित होकर उन्होंने पूछा कि सब्जी किसने बनाई। इस पर लादूराम ने बताया कि उनकी पत्नी गीता ने खाना बनाया है।


राजीविका से जुड़ी महिलाओं से संवाद
इससे पहले कड़ेल ग्राम पंचायत में आयोजित ‘ग्राम विकास चौपाल' के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने राजीविका से जुड़ी महिलाओं के साथ बातचीत की, जिसमें महिलाओं ने गृहणी से लखपति दीदी बनने के अपने सफर के अनुभव को साझा किया. महिलाओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि लखपति दीदी योजना में महिलाओं को मिलने वाले ऋण की सीमा को 1 लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये किया गया है. वहीं, ब्याज को 2.5 प्रतिशत से घटाकर 1.5 प्रतिशत किया है.