मदन राठौड़ की 'भगवा ईवी' की खूब चर्चा, आखिर कितने की है कार?? और क्यों आई चर्चा में

प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद अब नेता उसे जीवन में अपना रहे हैं, राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ईवी कार ली, इस कार का रंग भगवा है इसीलिए इसकी खूब चर्चा हो रही है।

मदन राठौड़ की 'भगवा ईवी' की खूब चर्चा, आखिर कितने की है कार?? और क्यों आई चर्चा में

राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन राठौड़ अभी चर्चा में है. और वो भी एक कार की वजह से. दरअसल मदन राठौड़ ने ईंधन बचाने को लेकर संदेश दिया और इलेक्ट्रिक कार ली. अब कार का कलर भी भगवा ले लिया तो ट्रेंड में आ गए। चारों चरफ मदन राठौड़ की कार की ही बात हो रही है।


ट्रेंड में राठौड़ की EV कार

मदन राठौड़ की एक नई EV कार खूब सुर्खियां बटोर रही है। सामने आया है कि मदन राठौड़ को उनके एक करीबी मित्र ने भगवा रंग की एक आधुनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कार तोहफे में दी है। इस अनूठे उपहार के बाद अब राजस्थान बीजेपी के मुखिया इसी 'भगवा' इलेक्ट्रिक कार में सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसने न केवल कार्यकर्ताओं का ध्यान खींचा है बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का एक नया विषय खड़ा कर दिया है। बता दें कि जब मदन राठौड़ भगवा इलेक्ट्रिक वाहन से जयपुर स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, तो वहां मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और मीडियाकर्मियों ने इस नई गाड़ी को लेकर उत्सुकता जाहिर की। मदन राठौड़ ने इस दौरान पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और बताया कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारने का एक प्रयास है।


अब इसी कार से घूमेंगे बीजेपी अध्यक्ष राठौड़
इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में मदन राठौड़ के एक मित्र की आत्मीयता और उनका पर्यावरण के प्रति दृष्टिकोण छुपा हुआ है। मदन राठौड़ के करीबी मित्र ने उन्हें यह इलेक्ट्रिक कार पूरी तरह से पार्टी की विचारधारा के प्रतीक रंग यानी 'भगवा' रंग में कस्टमाइज करवाकर भेंट की है। इस डिजिटल और तकनीक के युग में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना सफर करने के लिए यह गाड़ी भाजपा अध्यक्ष के लिए एक बेहतरीन जरिया बन गई है।


बड़े से छोटे नेता तक को मैसेज
मदन राठौड़ का यह कदम राजस्थान की राजनीति में एक नया ट्रेंड स्थापित कर सकता है। जब किसी राज्य की सत्ताधारी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व स्वयं एक पारंपरिक ईंधन वाली एसयूवी (SUV) गाड़ियों को छोड़कर एक शुद्ध इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाता है, तो उसका असर निचले स्तर के कार्यकर्ताओं और आम जनता पर भी पड़ता है।


ईंधन बचाने का संदेश

मदन राठौड़ ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि प्रत्येक नागरिक को अपने स्तर पर ईंधन की बचत के प्रयास करने चाहिए। वर्तमान में जिस तरह से वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है और पर्यावरण में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, उसे देखते हुए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ही भविष्य की वास्तविक जरूरत है। भाजपा अध्यक्ष का मानना है कि उनका यह छोटा सा प्रयास पार्टी कार्यकर्ताओं को भी ऊर्जा संरक्षण की दिशा में सोचने के लिए प्रेरित करेगा।



देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सीर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट।