IRCTC Money Laundering Case: लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी देवी समेत 9 पर आरोप तय, 7 आरोपी हुए बरी
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने 7 आरोपियों को आरोपमुक्त किया और लारा प्रोजेक्ट्स को कथित फायदा पहुंचने पर लालू यादव की भूमिका को लेकर संदेह जताया।
IRCTC Money Laundering Case: IRCTC होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार (10 सितंबर 2026) को RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और पत्नी राबड़ी देवी समेत 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।
इस मामले में सरला गुप्ता, लारा प्रोजेक्ट्स और सुजाता होटल्स समेत अन्य आरोपी भी शामिल हैं। कोर्ट ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 3 अक्टूबर को सूचीबद्ध किया है।
7 आरोपी आरोपमुक्त
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 7 आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया। वहीं लालू यादव समेत 9 आरोपियों के खिलाफ मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया।
कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि ऐसा प्रतीत नहीं होता कि लालू यादव के खिलाफ जांच राजनीति से प्रभावित थी।
लारा प्रोजेक्ट को फायदा पहुंचने पर कोर्ट की टिप्पणी
कोर्ट ने कहा कि लारा प्रोजेक्ट्स को जिस तरह फायदा पहुंचा, उससे लालू यादव की भूमिका को लेकर संदेह पैदा होता है। इसी आधार पर मामले में उनके खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।
अब मामले में आगे की न्यायिक कार्यवाही होगी और अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

