गुरिंदरवीर सिंह (फ्लाइंग सिख) को अक्षय का सलाम, बताया 'पंजाबियों दी शान'
भारतीय एथलीट गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ में ऐतिहासिक नेशनल रिकॉर्ड बनाया है. उन्हें भारत का 'फास्टेस्ट मैन अलाइव' कहा जा रहा है
भारत के एक और फ्लाइंग सिख ने दुनिया में नाम रोशन किया है. भारतीय एथलीट गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ में ऐतिहासिक नेशनल रिकॉर्ड बनाया है. उन्हें भारत का 'फास्टेस्ट मैन अलाइव' कहा जा रहा है. गुरिंदरवीर की इस अविश्वसनीय कामयाबी पर बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस यंग एथलीट पर गर्व जताया है.

गुरिंदरवीर सिंह ने कर दिया कमाल
रांची में आयोजित 29वें नेशनल सीनियर्स एथलेटिक्स फेडरेशन कॉम्पिटिशन में जब गुरिंदरवीर ने अपनी रेस खत्म की, तो घड़ी महज 10.09 सेकंड पर रुकी थी. ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जो इससे पहले कभी कोई भारतीय धावक नहीं बना सका. गुरिंदरवीर भारत के पहले ऐसे एथलीट बन गए हैं जिन्होंने 100 मीटर पुरुष दौड़ में 10.1 सेकंड से कम का समय निकाला है.

इस शानदार नेशनल रिकॉर्ड के साथ ही 25 साल के गुरिंदरवीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. इस ऐतिहासिक रेस के बाद गुरिंदरवीर ने अपने स्ट्रगल को याद करते हुए बताया कि उन्हें बार-बार कहा जाता था कि 100 मीटर रेस में भारतीयों का कोई फ्यूचर नहीं है, उन्हें 400 मीटर रेस पर फोकस करना चाहिए. गुरिंदरवीर ने कहा कि 'लोग बोलते थे कि 100 मीटर भारतीयों के लिए नहीं है, क्योंकि भारतीयों की बॉडी इसके लिए नहीं बनी है. लेकिन मैं उन सबको गलत साबित करना चाहता था. मैं दुनिया को दिखाना चाहता था कि इंडियन जीन्स बहुत तगड़े हैं'

अक्षय कुमार की बात करें तो वो देश की सेनाओं, सैनिकों और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने में कभी पीछे नहीं रहते. खुद अक्षय के पिता भी आर्मी में थे, इसलिए फौज और स्पोर्ट्स के प्रति उनका जुड़ाव जगजाहिर है. मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट अक्षय खुद भी एक एथलीट और फौजी जैसा कड़क लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं.

पंजाब का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के बहादुर नौजवान ने मात्र 10.09 सेकेंड में दौड़ पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि गुरिंदरवीर सिंह ने यह साबित कर दिया है कि पंजाब के युवा खेल जगत में भी देश का नेतृत्व कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे पंजाब को अपने खिलाड़ी पर गर्व है।
देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सीर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट।
JP Sharma 
