उद्योग-पर्यटन पर डिप्टी CM दिया कुमारी का फोकस

दक्षिणी राजस्थान में उद्योग और पर्यटन के विकास को लेकर सरकार प्रयासरत है।

उद्योग-पर्यटन पर डिप्टी CM दिया कुमारी का फोकस

उदयपुर में आयोजित उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक महत्वपूर्ण सत्र में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दक्षिणी राजस्थान में उद्योग और पर्यटन के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों से परिपूर्ण है, जिसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। 

दक्षिणी राजस्थान में उद्योग-पर्यटन को मिलेगा बड़ा बूस्ट
दिया कुमारी ने पर्यटन को जन-आधारित अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।


कार्यक्रम में निवेश को आकर्षित  करने, औद्योगिक विकास को गति देने और पर्यटन क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए सरकार, उद्योग जगत और स्थानीय प्रतिनिधियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर बल दिया गया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर सहमति जताई।