Udaipur Municipal Corporation Election Results: कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पत्नी पूनम राठौड़ जीतीं, वार्ड 44 में बीजेपी का कब्जा
Udaipur Municipal Corporation Election Results: उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों की मतगणना जारी है। शुरुआती नतीजों में वार्ड 17 से कांग्रेस की पूनम राठौड़ और वार्ड 44 से बीजेपी के जतिन श्रीमाली ने जीत दर्ज की है।
Udaipur Municipal Corporation Election Results: उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती नतीजों में कांग्रेस और बीजेपी दोनों के खाते में जीत दर्ज हुई है। कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष फतेह सिंह राठौर की पत्नी पूनम राठौड़ ने वार्ड नंबर 17 से जीत दर्ज की है।
वार्ड नंबर 17 से पूनम राठौड़ की जीत को कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है। वहीं, वार्ड नंबर 44 से बीजेपी के जतिन श्रीमाली ने जीत हासिल की है।
उदयपुर नगर निगम के सभी 80 वार्डों के नतीजे सामने आने के बाद शहर में किस पार्टी का बोर्ड बनता है, इसकी तस्वीर और स्पष्ट होगी। फिलहाल मतगणना जारी है और अन्य वार्डों के परिणामों का इंतजार किया जा रहा है।

