रिटायर्ड ASP दशरथ सिंह ने क्यों किया सुसाइड, मौत के कारण आए सामने !
जोधपुर मंडोर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड ASP दशरथ सिंह चारण ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली, अब पुलिस इसकी जांच कर रही है
जोधपुर मंडोर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड ASP दशरथ सिंह चारण ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. उनके पास से किसी भी तरह का कोई सुसाइड लेटर नहीं मिला है. इसी कारण खुदखुशी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है.

दो साल पहले ही हुए थे रिटायर
मामले की जानकारी देते हुए मंडोर SHO शेषकरण ने बताया कि रिटायर्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह चारण दो साल पहले पुलिस विभाग में एडिशनल SP के पद से रिटायर हुए थे. इससे पहले वे जयपुर के सोडाला इलाके में रहते थे. हाल ही में, वे एक साल पहले लालसागर में अपनी पत्नी के साथ घर में शिफ़्ट हो गए थे और कुछ दिन पहले ही वहां रहना शुरू किया था.

1 साल से डिप्रेशन में थे दशरथ सिंह
जानकारी देते हुए एसएचओ ने बताया कि हमें पक्की जानकारी मिली है कि आज गुरूवार को दोपहर में करीब 3–4 बजे, वे घर पर अकेले थे. उनकी पत्नी पास में ही किसी धार्मिक काम से बाहर गई हुई थीं, और उसी दौरान उन्होंने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. पिछले एक साल से वे बुखार और दूसरी बीमारियों से परेशान थे, जिसके बाद वे डिप्रेशन में रहने लगे थे.
देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सीर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट।
JP Sharma 
