Redmi Note 17 Pro Series: 10,000mAh बैटरी वाला 5G फोन 15 सितंबर को होगा लॉन्च, 50MP कैमरा समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi Note 17 Pro Series भारत में 15 सितंबर 2026 को लॉन्च होगी। सीरीज में 10,000mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा और Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट जैसे फीचर्स मिलने की जानकारी सामने आई है, जबकि कीमत का खुलासा लॉन्च पर होगा।
Redmi Note 17 Pro Series: Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi भारत में अपनी नई Note 17 Pro सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का टीजर जारी कर दिया है। यह सीरीज 15 सितंबर 2026 को भारत में दस्तक देगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी साझा की है।
10,000mAh की बड़ी बैटरी
Redmi Note 17 Pro सीरीज की सबसे खास बात इसकी 10,000mAh बैटरी होगी। कंपनी इसे “mAhster of strength” टैगलाइन के साथ प्रमोट कर रही है। कंपनी के मुताबिक, लाइट यूज में फोन सिंगल चार्ज पर करीब 4 दिन तक का बैकअप दे सकता है।
फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोन को ऑनलाइन बिक्री के लिए Amazon पर उपलब्ध कराया जाएगा।
50MP प्राइमरी कैमरा
Redmi Note 17 Pro Max को लेकर कंपनी ने बताया है कि इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो OIS यानी Optical Image Stabilization सपोर्ट करेगा।
फोन के रियर पैनल पर फ्लैट डिजाइन और स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। वहीं, पावर और वॉल्यूम बटन फोन के दाईं ओर दिए जाएंगे।
दो स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च
कंपनी की माइक्रोसाइट के मुताबिक Redmi Note 17 Pro सीरीज को 15 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज में Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। हालांकि, माइक्रोसाइट पर कंपनी ने अभी इन दोनों फोन के नाम आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं किए हैं।
Redmi Note 17 Pro Max की संभावित कीमत
Redmi Note 17 Pro Max को ग्लोबल मार्केट में JPY 79,980 यानी करीब 47,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किए जाने की जानकारी दी गई है। इसका बेस वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिलने की बात कही गई है।
भारत में फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक जानकारी 15 सितंबर के लॉन्च इवेंट में सामने आएगी।

