Gold Price Today: सोने की कीमतों पर दबाव जारी, 31 अगस्त को दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में इतना हुआ भाव

सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। बॉन्ड यील्ड बढ़ने और अमेरिका में महंगाई की चिंता से गोल्ड पर दबाव बढ़ा है। जानें 31 अगस्त को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और कानपुर में 24 कैरेट सोने का भाव और चांदी की कीमत।

Gold Price Today: सोने की कीमतों पर दबाव जारी, 31 अगस्त को दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में इतना हुआ भाव

सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को सोने के दाम में करीब 3.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने और महंगाई को लेकर बढ़ी चिंता का असर कीमती धातुओं पर दिखाई दे रहा है। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़ी अगली घोषणा पर है।

क्यों गिर रहा है सोने का भाव?

अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशकों के लिए सोने की तुलना में बॉन्ड जैसे विकल्प ज्यादा आकर्षक हो जाते हैं। सोने और चांदी से नियमित ब्याज नहीं मिलता, जबकि अमेरिकी सरकारी बॉन्ड पर ब्याज प्राप्त होता है। ऐसे में निवेशक कीमती धातुओं से पैसा निकालकर बॉन्ड में लगा सकते हैं, जिससे सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ता है।

इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और महंगाई को लेकर चिंता ने भी बाजार का मूड प्रभावित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर बढ़ाने की संभावना को लेकर भी बाजार में चिंता बनी हुई है।

31 अगस्त को शहरों में सोने का भाव

31 अगस्त को 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो:

  • दिल्ली: ₹15,838 प्रति ग्राम
  • मुंबई: ₹15,823 प्रति ग्राम
  • लखनऊ: ₹15,838 प्रति ग्राम
  • कानपुर: ₹15,838 प्रति ग्राम

यानी दिल्ली, लखनऊ और कानपुर में 24 कैरेट सोने का भाव एक समान बताया गया है, जबकि मुंबई में कीमत थोड़ी कम है।

चांदी भी हुई महंगी- सस्ती?

चांदी की कीमत की बात करें तो देशभर में इसका भाव करीब ₹254 प्रति ग्राम बताया गया है। वहीं 10 ग्राम चांदी की कीमत करीब ₹2,941 है।

फिलहाल सोने और चांदी दोनों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे घटनाक्रम का असर देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में अमेरिकी फेड के फैसले और बॉन्ड यील्ड की दिशा कीमती धातुओं की कीमत के लिए अहम रहेगी।