Jaipur Nikay Chunav: वोट के लिए मतदाताओं के पैर पकड़ते दिखे BJP प्रत्याशी, VIDEO आया सामने

जयपुर के झोटवाड़ा वार्ड 27 में बीजेपी प्रत्याशी शंकर लाल यादव का अलग अंदाज देखने को मिला। मतदान केंद्र के बाहर उन्होंने मतदाताओं के पैर पकड़कर अपने पक्ष में वोट की अपील की, जिसका वीडियो सामने आया है।

Jaipur Nikay Chunav: वोट के लिए मतदाताओं के पैर पकड़ते दिखे BJP प्रत्याशी, VIDEO आया सामने

जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी प्रत्याशी का अलग अंदाज देखने को मिला। शुक्रवार सुबह बीजेपी प्रत्याशी शंकर लाल यादव महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाढ़ पितावास के बाहर मतदाताओं के पैर पकड़कर वोट मांगते नजर आए।

बताया जा रहा है कि शंकर लाल यादव मतदान केंद्र के बाहर पहुंचे मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। इसी दौरान वे कुछ मतदाताओं के पैर पकड़ते हुए दिखाई दिए।

बीजेपी प्रत्याशी के इस अंदाज का वीडियो सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। निकाय चुनाव में प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते नजर आ रहे हैं।